असली प्रमाण पत्र अपने पास रखने पर निजी कॉलेजों व वि० वि० पर कार्रवाई करने का निर्णय बिल्कुल सही-अभाविप

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनिमयाक आयोग द्वारा, असली प्रमाण पत्रों को अपने पास रखने व छात्रों को गुमराह करने वाले निजी कॉलेजों व विवि पर कार्रवाई करने का यह निर्णय देना स्वागत योग्य है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश इसका स्वागत करती है।

 

प्रदेश सह मंत्री शिल्पा कुमारी ने कहा कि बहुत से कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं जहां छात्रों से असली प्रमाण पत्र ज़बरदस्ती मांगे जाते हैं और अपने पास ही उन्हें रखा जाता है जिस कारण अन्य बहुत सी परीक्षाओं में भी छात्र नहीं बैठ पाते।

 

असली प्रमाण पत्र, सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेजों को सत्यापित करने के लिए ही देखे जाने चाहिए। इसके अतरिक्त दसवीं व बारहवी के असली प्रमाण पत्रों का वि वि द्वारा अपने पास रखना किसी भी तरह से तर्कसंगत नहीं है।

 

 

साथ ही देखने को मिला है कि बहुत से ऐसे लोग जिनका वि वि में दाखिला मात्र होता है ताकि वो किसी भी छात्रवृत्ति के हकदार बन सकें। इसके अतिरिक्त उनका पढ़ाई व वि वि से कोई लेना देना नहीं होता। यह सब कॉलेजों व विश्विद्यालयों के साथ मिलकर किया जाता है जो कि ग़लत है।  इस मामले पर भी कठोरता से कारवाई की जानी चाहिए।

 

राज्य निजी शिक्षण संस्थान निमायक आयोग सभी विषयों की जांच अच्छे से करेगा व दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ऐसी अपेक्षा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करती है।

जारीकर्ता:

शिल्पा कुमारी,

प्रदेश सह मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश। 

संपर्क सूत्र:- 6230132281

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...