
ज्वाली, माधवी पंडित
अब प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी चलने के चलते इस महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने पंचायत स्तरीय कोरोना टेस्ट के कैंप अलग-अलग पंचायतों में शुरू कर दिए हैं। जिसमें ज्वाली उपमंडल की ग्राम पंचायत हरसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग से डॉ पूजा प्रिया,लेव तकनीशियन शालिनी शर्मा, दंत तकनीशियन सुनील धीमान,सीएचओ शगुन, , आशा वर्कर सुषमा, हेल्थ वर्कर नरेश कुमारी के सहयोग से ग्राम पंचायत हरसर के प्रधान ममता चौधरी उपप्रधान रछपाल सिंह व समाजसेवी कमल चौधरी की उपस्थिति में 102लोगों के रैपिड टेस्ट लिए गए जिनमें 7 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इससे पहले फोर्थ क्लास के कर्मचारी पिंकू व रजनी द्वारा पूरी ग्राम पंचायत कार्यालय के प्रांगण में सैनेटाईज किया गया इसके उपरांत पूरी एहतियात बरतते हुए टैस्ट देने आए हुए लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दूर दूर बैठाया गया तथा मास्क पहने की हिदायत दी गई।
डॉ पूजा प्रिया ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर पंचायत में थ्रोट सैंपल व रैपिड टेस्ट लेने के कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि अब प्रदेश में यह महामारी बिलकुल भी अपने पैर न पसार सके। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हरसर में सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा रैपिड टेस्ट के कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आज 102 लोगो रैपिड टेस्ट लिए गए जिनमें 7 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिन्हें होम आइसोलेट रहने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
बता दें कि इस पहले ग्राम पंचायत नरगाला में 2जून को कैंप के दौरान 32लोगों के आरटीपीसीआर थ्रोट सैंपल लिए गए थे जिनमें 3 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
