चुवाड़ी में सीवरेज का काम ज़ोरो पर

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी, भूषण गुरूंग

तहसील मुख्यालय चुवाड़ी में काफ़ी अरसे से सीवरेज का काम काफी ज़ोरो से लगा हुआ है। यह परियोजना करीब 19 करोड़ की लागत से तैयार होगी ।यह सीवरेज लाइन करीब 17 किलोमीटर तक बीछेगी ।जिससे करीब 23 सौ परिवार लाभान्वित होंगे ।

 

परंतु चुवाड़ी रापपुर मार्ग पर बिना किसी सूचना के मुख्य सडक को बंद करने से रायपुर, ददरियाडा, मनहुता,साडल,रूपैणा, चलाडी,गगाहर, बनेट के साथ करीब दो दर्जन गावों को रास्ता बंद हो से काफ़ी रोष है । मंगलवार शाम को इस रास्ते को अचानक से बंद करने से बुधवार सुबह बैंक कर्मचारी व स्वास्थय कर्मचारियों को रायपुर पंहुचने पर काफ़ी मुश्किलें पेश आई ।

 

स्थानीय निवासी सुदर्शन शर्मा, नृपजीत सिंह पठानिंया,गगन कटोच, नवनंदन शर्मा, विनय सिंह, साहिल महाजन, संदीप शर्मा, अमित महाजन, मनोहर लाल, विजय सिंह, मनीष मलहोत्रा, संजय कुमार का आरोप है कि पिछले तीन हफ्तों से लौकडाउन था तो ठेकेदार के द्वारा अस्पताल मार्ग को प्रमुखता से क्यों नहीं बनाया ।

 

चुवाड़ी अस्पताल आस पास के हजारों लोगों की जीवन रेखा को चुवाड़ी अस्पताल देख रहा है और पिछले चार दिनों से लोगों को अस्पताल पंहुचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुवाड़ी बाज़ार में सीवरेज लाइन की खुदाई से दुकानदार काफी परेशान हैं ।

 

सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई तो कर दी है परंतु उस मलबे को नहीं उठाया गया जिस कारण दुकानदारों की गाड़ियों व दुकानों को काफ़ी नुकसान हुआ है।दुकानदारों की विभाग से गुहार लगाई है इस बचे हुए मलबे को जल्द से जल्द हटाया जाए ।

जब इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता पवन कौंडल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल मार्ग का काम प्रमुखतः से किया जा रहा है।

 

लोगों को कीसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इस काम को जल्द करवाया जा रहा। उनहोंने लोगों से अपील की है कि कृपया विभाग का सहयोग करें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गांधी चौक के पास मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांधी चौक के...

सुक्खू सरकार का बड़ा दांव, दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

सीएम सुक्खू ने किसानों और पशुपालकों को लेकर की बड़ी घोषणाएं, MSP बढ़ाने की घोषणा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी के लिए आज का...

डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

चम्बा - भूषण गुरुंग पर्यटन नगरी डलहौजी की करेलनू में...