बड़ी खबर: हिमाचल प्रदेश में 18+ का टीकाकरण 15 जून के बाद

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में 18+ के लिए वैक्सीन की पहले खेप समाप्त हो जाने के कारण 31 मई के बाद टीकाकरण का काम फिलहाल ठप पड़ गया है।

 

वैक्सीन की अगली खेप अब 15 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। दूसरी खेप पहुंचने के बाद ही 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू हो सकेगा।

 

सीएम जयराम ठाकुर ने इस बारे में बताया कि प्रदेश में अभी 45 साल से अधिक आयु वालों का टीकाकरण सुचारु रूप से चल रहा है। जबकि 15 जून के बाद 18 से 44 आयु वर्ग वालों को भी वैक्सीनेशन उपलब्ध हो जाएगी।

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मंडी के भंगरोटू में नवनिर्मित मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रबंधों का जायजा लिया।

 

इस दौरान जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भी की।

 

सीएम ने कहा कि 10-12 दिनों में कोविड मामलों में तेजी से गिरावट आई है। एक समय में एक्टिव मामलों की संख्या 40 हजार से अधिक पहुंच गई थी, जो अब घटकर लगभग 11 हजार रह गई है। मृत्युदर में भी कमी आई हैै।

 

सीएम ने कहा कि कोविड संक्रमण के मामलों में गिरावट आ रही है। यदि कोरोना के मामले ऐसे ही कम होते रहे तो कोविड केयर के लिए समर्पित मौजूदा स्वास्थ्य संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से डिनोटिफाई किया जाएगा और सामान्य ओपीडी शुरू की जाएगी।

 

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता में बढ़ोतरी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है। इसे देखते हुए प्रदेश में बच्चों की स्वास्थ्य जरूरतों के अनुरूप सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...