सेल्समैनों द्वारा बोतल पर मनमर्जी के पैसे वसूलकर लोगों को सरेआम लूटा जा रहा

--Advertisement--

Image

स्वारघाट, सुभाष चंदेल

स्वारघाट में जिला प्रशासन द्वारा तय समयावधि के भीतर शराब सेल्समैनों द्वारा बोतल पर मनमर्जी के पैसे वसूलकर लोगों को सरेआम लूटा जा रहा है।

 

स्वारघाट में सेल्समैनों द्वारा की जा रही इस ठगी को लेकर लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय पंचायत प्रधान बालकृष्ण ठाकुर की अगुवाई में एस डी एम स्वारघाट सुभाष गौतम से मिला।

लोगों का कहना था कि शराब सेल्समैनों द्वारा बिना रेट लिस्ट एवं बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक पैसे वसूलने पर आबकारी विभाग आखिर क्यों मौन धारण किए हुए है।लोगों का कहना था आबकारी विभाग की इस चुप्पी से ऐसा जान पड़ता है कि उन्होंने अंदरखाते सेल्समैनों को लोगों को लूटने की खुलेआम इजाजत दे रखी हो।

 

लोगों का कहना था कि उन्होंने कई बार इस ओवरचार्जिज के खिलाफ विभाग को शिकायत की लेकिन आज तक किसी ने भी ठेकों का निरीक्षण तक नहीं किया।

 

इतना ही नहीं लोगों का यह भी कहना था कि शराब के नाम पर पानी की मिलावट करके उनसे धोखाधडी की जा रही है। शराब के शौकीनों ने सरकार व विभाग को दोटूक चेतावनी दी है कि यदि यूं हो उन्होंने इस मुद्दे पर आंखें मूंद रखी तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...