कोरोना ने ली सेवानिवृत्त भारतीय सेना के बहादुर जांबाज की जान 

--Advertisement--

Image

झंडूता, सुभाष चंदेल

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत नखलेहड़ा में एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना के बहादुर जांबाज की जान चली गई है। बताते चलें कि ग्राम खलसाय निवासी 71 वर्षीय कैप्टन कर्मचंद राणा भारतीय सेना के अदम्य साहसी व बहादुर जवानों में से एक थे।

 

उन्होंने 3दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू हुए 13 दिवसीय युद्ध में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के तुरंत बाद कमांडो के रूप में विभिन्न पाकिस्तानी पोस्टों को तबाह करके दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। इसके तुरंत बाद ही ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के कारण इनका चयन स्वयं की रुचि से खेलों में हो गया था तथा ये बालीवल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे।

 

इन्होंने कई बार अपने जिले व प्रदेश का नाम उंचा किया है। बताते चलें कि ये पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे कि अचानक इनके ग्राम खलसाय में कुछ दिन पूर्व कोविड के केसों की संख्या अधिक हो गई थी,तब कहीं ये भी कोरोना की चपेट में आ गये थे।तथा पॉजीटिव निकले थे। पिछले 15-20 दिनों से ये चंडीगढ में उपचाराधीन थे।

 

बुधवार शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से ये अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर चुके।इस घटना की सूचना मिलते ही झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने चंडीगढ से शव को घर पहुंचाने का खुद प्रबंध किया। इनका दाह संस्कार गुरुवार को दाढी़-भाड़ी पंचायत के काहरवीं नामक स्थान पर सतलुज किनारे कोविड प्रोटोकॉल में किया गया।

 

इसमें ग्राम पंचायत नखलेहड़ा की प्रधान वीना देवी उपप्रधान जगदीश चंदेल, पंचायत सचिव प्रेमलाल,ग्रामीण राजस्व अधिकारी गोपाल चंद सहित स्वास्थ्य विभाग झंडूत्ता की टीम भी मौजूद रही।इनके निधन पर विधानसभा क्षेत्र झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवांश चंदेल,भाजपा मंडल के अध्यक्ष महिंद्र सिंह चंदेल,आचार्य सुभाष शर्मा आदि ने इस अदम्य साहसी भारतीय सैनिक के प्रति दुःख प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...