सरकार प्रस्ताव पारित करती है तो आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को निशुल्क पोष्टिक भोजन की व्यवस्था होगी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने राज्यपाल से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के दो मीटिंग हॉल कोरोना से प्रभावित लोगों के आइसोलेशन केयर सेंटर के तौर पर उपयोग करने के प्रस्ताव को पुनः दोहराया है।उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनका यह प्रस्ताव स्वीकार करती है तो वह यहां  आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को निशुल्क पोष्टिक भोजन की व्यवस्था भी करेगी।उन्होंने कहा कि इन दोनों मीटिंग हॉल में लगभग 200 के करीब बेड लग सकते है और यह कोविड़ अस्पताल के नजदीक होने व मुख्य सड़क पर होने की बजह से किसी भी आपात स्थिति में यह कोविड़ मरीजों के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल से भेंट करने के बाद  पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने राज्यपाल के साथ बातचीत में  लाहुल स्पिति और किन्नौर से लगती चीन की सीमा पर अधिक चौकसी की जरूरत पर बल दिया है।उन्होंने राज्यपाल को याद दिलाया कि उन्होंने गत साल 5 अगस्त को इस सीमा पर चीन की बढ़ती गतिविधियों को लेकर एक ज्ञापन दिया था उसके बाद ही भारत सरकार यहां सक्रिय हुई थी ।
उन्होंने कहा कि चीन के मुकाबले भारत का नेटवर्क यहां बहुत ही कमजोर है और इसे अधिक सुदृढ करने की बहुत आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चीन ने अपने घुमंत्रुओ को अपनी सीमा में यहां बसाया  है,उसी प्रकार हमें भी वहां अपने स्थानीय लोगों भेड़पालक को वहां बसाना चाहिए।इससे हमारी इन सीमाओं की रक्षा में मदद मिलेगी।
राठौर ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में धीमी गति से चल रहे  वेक्सिनेशन कार्य मे तेजी लाने के सरकार को निर्देश देने का राज्यपाल से आग्रह किया।
इस दौरान प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल की मार्फ़त सरकार से प्रदेश में कोरोना से मरने वालों के सही आंकड़े देने व इस महामारी से मरे लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग सरकार से की है।उन्होंने बताया कि एक अनुमान के तहत तीन हजार से अधिक लोगों ने कोरोना के चलते मानसिक तनाव में आत्महत्याएं हुई है,जो बहुत ही दुःखदाई है।
मुकेश ने प्रदेश में सरकार से सभी व्यवसाइयों विशेष कर छोटे व्यवसाइयों को कोरोना के चलते सीधे आर्थिक मदद की मांग करते हुए कहा कि आज प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आम लोग परेशान है,इनकी परेशानी को दूर करने के कारगर उपाय किये जाने चाहिए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...