नाके में ढाई किलो से अधिक चरस के साथ युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर पुलिस की टीम ने बाजौरा में नाकबंदी के दौरान दो किलो 605 ग्राम चरस बरामद की है। गुरुवार सुबह पुलिस ने एक वाहन को तलाशी के लिए रोका गया था। इस दौरान वाहन से चरस की खेप बरामद हुई। भुंतर से औट की तरफ जा रही टैक्सी में बैठे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवक चरस को कहां से  लाया था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

अभी तक पूछताछ में खुलासा हुआ  है कि युवक चरस की खेप को मुंबई लेकर जा रहा था। जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस बजौरा में कोरोना काल में सभी आने-जाने वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान भुंतर की तरफ से आ रही टैक्सी को भी पुलिस ने शक के आधार पर रोका तो अंदर बैठा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो गाड़ी से चरस मिली।

 

पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर युवक को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि लिंक रोड बेहराम बाग नव शक्ति नगर मुंबई जोगेश्वरी पश्चिम के 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...