अजग-गजब: यहां घर में हर 5 घंटे में अचानक लग रही आग

--Advertisement--

Image

परागपुर, आशीष कुमार

ग्राम पंचायत बणी के लंबरदार होशियार सिंह के रिहाइशी दो मंजिला मकान में पिछले एक सप्ताह से अजीब किस्म का अग्निकांड लोगों को भयाक्रांत किए हुए है। दहशत का आलम यह है कि घर के परिवार के कपड़ों में पलक झपकते ही आग पकड़ ले रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बणी के लम्बरदार एक रिटायर पिं्रसिपल होशियार सिंह के घर में आग हर 5 घंटे में खुद व खुद आग लगती है और खुद ही बुझ जाती है। इसके चलते अब तक परिवार का भारी नुकसान हो चुका है। गत दिन उद्योग मंत्री एवं स्थानीय विधायक विक्रम सिंह एवं बी.डी.ओ. परागपुर कवर सिंह ने खुद कस्बे के उस घर पर पहुंचे परन्तु आग के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।

 

ग्राम के लोग इस घटना के बाद सहमे हुए हैं। होशियार सिंह का कहना है कि पिछले 15 दिनों से लगातार कभी कपड़ों को तो कभी बिस्तरों को आग लग रही है और घर में रखे सभी गद्दे, कपड़े धीरे-धीरे खत्म हो चुके हैं। अब डाले हुए कपड़ों को भी आग लगना शुरू हो चुकी है। सदस्यों को पूरी पूरी रात जाग कर काटने पड़ रही है। लोगों ने मांग की है कि इस मामले की जांच हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...