खूब जमा रंग जब मिल बैठे दो यार, मंडयाली शक्तिमान और गैहरु लम्बड़दार

--Advertisement--

Image

मंडी , नरेश कुमार

लोगों को कोरोना से चेताने और लापरवाही न बरतने का पाठ पढ़ाने के लिए बुधवार को मंडयाली शक्तिमान और गैहरु लम्बड़दार दोनों साथ मैदान में उतरे। उन्होंने मंडी शहर का चक्कर लगा कर लोगों से अपनी जिम्मेदारी समझने और सावधानी न छोड़ने की अपील भी की। आग्रह किया कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवहार करते रहें ताकि संक्रमण के फिर से बढ़ने की खतरे को टाला जा सके।

मास्क ठीक से पहनें, हाथों को साफ करते रहें और दो गज की दूरी का ध्यान रखें। 
उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन ने कोरोना सैंपलिंग के लिए एक महा अभियान चलाया है,  इसमें शामिल होकर कोरोना मुक्ति के प्रयासों में सहयोगी बनें।

बता दें, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकार रोजाना अलग अलग जगह निराले अंदाज से लोगों को  कोरोना से पूरी तरह मुक्ति तक कतई लापरवाही न बरतने का संदेश और सीख देने में जुटे हैं।

वहीं, विभागीय वाहन का इस्तेमाल कर पब्लिक अनाउंसमेंट करके भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...