शिकार के लिए गया युवक छर्रे लगने से घायल

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के तहत पदर परागपुर निवासी काके शर्मा बंदूक की गोली लगने से घायल हो गया है। गंभीर हालत में उसे पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती करवाया है।

 

पुलिस के अनुसार, काके शर्मा भाई की कारतूसी बंदूक लेकर शिकार के लिए गया था। इस दौरान उससे गलती से बंदूक का टैग दब गया और कारतूस के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने स्थानीय लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। देर रात काके शर्मा एक नाले में घायल अवस्था में मिला।

 

इसके बाद स्वजन ने युवक को पहले घर ले आए और बाद में इलाज के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के प्रभारी संजीव कुमार व टीम ने पीजीआइ जाकर युवक के बयान लेकर मामला दर्ज किया।

 

डीएसपी देहरा ने बताया कि इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के मामले पहले भी काफी सामने आ चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...