सुबह कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव, शाम को नेगेटिव

--Advertisement--

Image

पालमपुर, राजीव जसबाल 

कोरोना के कारण हर कोई चाह रहा है कि वह स्वस्थ रहे और महामारी की चपेट में न आए। स्वास्थ्य विभाग खांसी, बुखार व गले में दर्द होने पर कोरोना टेस्ट की सलाह दे रहा है लेकिन सिविल अस्पताल भवारना में टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद बरती जा रही कथित लापरवाही से लोग परेशान हैं। कुछ कर्मचारियों की लापरवाही से लोग असमंजस में हैं कि उनकी रिपोर्ट पाजिटिव है या नेगेटिव।

 

इसका ताजा मामला है पंचायत सलोह के एक परिवार का है। इस परिवार में कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग महिला कोरोना से संक्रमित थी। जब वह स्वस्थ हो गई तो पंचायत प्रतिनिधियों ने महिला के परिवार के बाकी सदस्यों को भी टेस्ट करवाने के लिए कहा। सोमवार को परिवार के चार सदस्यों ने सिविल अस्पताल भवारना में आकर आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया।

 

बुधवार को चार सदस्यों में से एक महिला को अस्पताल से करीब सवा ग्यारह बजे फोन आया कि उसकी रिपोर्ट पाजिटिव है और वह खुद को होम आइसोलेट कर ले। साथ ही उसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता से एक मेडिकल किट लेने की सलाह दी। परिवार रिपोर्ट से हताश था। महिला को परिवार ने हिम्मत बंधाई और उसे अलग आइसोलेट करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली थी। सायं करीब साढ़े तीन बजे मैसेज आया कि रिपोर्ट नेगेटिव है।

 

जब परिवार के सदस्यों ने जिस नंबर से सुबह फोन आया था पर बात की तो पहले तो उसने यह कहकर पल्लू झाड़ लिया कि वह एक बार दोबारा जांच करके बताएंगे और फिर कहा कि वह सीएसआइआर की लैब में पता कर ले कि रिपोर्ट क्या है। पूरा दिन परिवार इसी उधेड़बुन में लगा रहा कि क्या करें।

 

मैसेज को सच मानें या सुबह आई उस फोन कॉल को। भले ही यह लापरवाही स्वास्थ्य महकमे की है या फिर लैब या जहां से यह पूरी प्रकिया चल रही वहां की। लेकिन इसमें कहीं न कहीं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

खंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर डीएस दियोल ने बताया कि जो जिला से रिपोर्ट शेयर होती है उसे ही एसएमएस वाली की रिपोर्ट को काउंटर चेक करना पड़ेगा कि जब उनके पास उस महिला की रिपोर्ट आई तो वह पाजिटिव थी या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...