एसआईयू टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 140 ग्राम चिट्टे के साथ कार सवार 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष:

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लखनपुर में एसआईयू टीम ने एक कार से 140 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम में शामिल मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार व मनीश कुमार ने बुधवार दोपहर के बाद नाका लगा रखा था। इस दौरान नौणी की तरफ से एक कार आई, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उक्त मात्रा में चिट्टा मिला है। बता दें कि चिट्टा ड्राइवर सीट के नीचे फुट मैट के नीचे पॉलीथीन में छुपाकर रखा गया था।

 

 

पुलिस ने चिट्टे के आरोप में कार सवार नरेश चंद (29) व रघुबीर सिंह (33) निवासी डियारा सैक्टर को गिरफ्तार किया है। यह कार चंडीगढ़ से आ रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार में चिट्टा लाया जा रहा है, जिस पर एसआईयू टीम ने नाका लगा रखा था। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...