
कोटला, स्वयम
पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत गांव भटोली में पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जोगिंदर चंद पुत्र करमचंद निवासी भटोली से 5 लीटर अवैध शराब (लाहण) उसके घर से बरामद की है। पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
