जन चेतना कला मंच के कलाकार ने कोरोना महामारी से बचने के लिए किया जागरूक 

--Advertisement--

Image

बिलासपुर 1 जून, बिलासपुर सुभाष

कोरोना महामारी से सावधानी बरतने व कोविड 19 के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल जन चेतना कला मंच झंडुता के कलाकार मछेन्द्र भारती ने विकास खंड कार्यालय झण्डूता, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झण्डूता तथा एस.डी.एम. कार्यालय के समीप तथा झण्डूता बाजार में आम जनमानस को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वायरस के संक्रमण से बचने के लिये बार-बार हाथ धोएं। बार-बार अपने चेहरे को न छुएं और सैनिटाईजर का प्रयोग करें। समाजिक दूरी का पालन करें तथा फेस मास्क को ठीक ढंग से लगाने का लोगों से आग्रह किया ऐसी सावधानियों को बरतते हुए, इस संक्रमण से बचा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि बिना वजह अपने घर से न निकलें और कोरोना कफर््यू का पूर्ण रूप से पालन करें, कोरोना कफर््यू ढ़ील के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगा कर रखें। उन्होंने खांसी, बुखार, जुकाम आदि होने की स्थिति में नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्रों में तुरन्त जांच करवाएं ताकि प्रारंभिक स्तर पर ही संक्रमण का पता लगाया जा सके और उसका समय पर उपचार संभव हो पाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...