दुनिया पर मंडराया एक और चीनी खतरा, इनसान में पाया एच10एन3 बर्ड फ्लू का पहला संक्रमण

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को जानकारी दी कि देश के जिआंगसू प्रांत में एच10एन3 बर्ड फ्लू का पहला मानव संक्रमण मामला सामने आया है। इसका मतलब यह है कि एच10एन3 बर्ड फ्लू का संक्रमण पहली बार किसी इनसान में पाया गया है। ये संक्रमण एक पुरुष में पाया गया है। जिआंगसू प्रांत के झेनजियांग शहर में एक 41 वर्षीय पुरुष में यह बर्ड फ्लू का संक्रमण देखा गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि मुर्गी पालन से यह बर्ड फ्लू फैला है और बड़े स्तर पर इसके फैलने का खतरा काफी कम है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखे गए एक बयान के आधार पर यह जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि दुनिया में अभी तक एच10एन3 बर्ड फ्लू का मानव संक्रमण का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

आयोग ने जानकारी दी कि 28 अप्रैल को शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शख्स में बुखार और अन्य लक्षण देखे गए थे। एक महीने बाद यानी 28 मई को शख्स में एच10एन3 बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि आयोग का कहना है कि इस वायरस का खतरा अभी उतना नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...