हिमाचल का जवान जम्मू में गोली लगने से शहीद

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के घुमारंवी उपमंडल के बकरोआ पंचायत के ग्राम खुराड़ी का जवान जम्मू में गोली लगने से शहीद हो गया है। उसकी पहचान हवलदार संदीप के रुप में हुई है। जवान हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। मामले की जांच चल रही है। सूत्रों का कहना है कि जवान ने शिविर में सर्विस राइफल से गोली मार ली। उसके साथियों ने गोली चलने की आवाज सुनी। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने संदीप को लहुलुहान पाया। संदीप की ठोड़ी में गोली लगी थी। आनन-फानन उसे सेना के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, अधिकारियों ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शिविर में तैनात हवलदार संदीप कुमार की मौत दुर्घटनावश गोली लगने से हुई है अथवा उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि सभी कानूनी एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संदीप के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इधर घुमारवी के विधायक राजेंद्र गर्ग ने जवान की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...