कोरोना संक्रमित पति की मौत के बाद गर्भवती पूजा पर टूटा दुखों का पहाड़

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की बकरोआ पंचायत के बल्लू वाणी निवासी पूजा के पति की चार मई को कोरोना से मौत हो गई। विपिन कुमार (31) की मौत के बाद सात माह की गर्भवती पूजा (24) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विपिन गरीब परिवार से संबंध रखते थे। निजी बीमा कंपनी में बतौर एजेंट काम करते थे। विपिन के पिता निक्कू राम (60) दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। माता हरदेई गृहिणी हैं।

वृद्धावस्था और बीमारी के चलते उनके लिए परिवार का भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है, क्योंकि परिवार का खर्च विपिन के सहारे ही चल रहा था। विपिन की मौत के बाद पूजा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह पारिवारिक परिस्थितियों और गर्भावस्था के चलते अपने मायके बकरोआ में रह रही हैं।

 

पूजा के पिता रमेश कुमार भी निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं। वह भगेड़ चौक पर एक सब्जी की रेहड़ी लगाकर घर का खर्च चलाते हैं। बकरोआ पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने सरकार और प्रशासन से पूजा के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...