झण्डूता में कलाकार मछेन्द्र भारती ने लोगों को कोरोना महामारी से बचने के प्रति किया जागरूक

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 31 मई – सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर में कोरोना महामारी के बचने के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे अभियान के तहत जन चेतना कला मंच झण्डूता के कलाकार मछेन्द्र भारती ने झण्डूता बाजार में घुमकर लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया।

जन चेतना कलामंच के कलाकार मछेन्द्र भारती ने इस अभियान के तहत झण्डूता बाजार में लोगों को कोरोना से बचने और नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील कि की कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बार-बार साबुन से हाथ धोएं और सैनेटाईजर का प्रयोग करें, सामाजिक दूरी का पालन करें तथा फेस मास्क को ठीक ढंग से लगाएं। उन्होंने लोगों को कहा कि सावधानियों बरते हुए ही इस संक्रमण से बचा जा सकता है।

बिना बजह अपने घर से न निकलें और कोरोना कफ्र्यू का पूर्ण रूप से पालन करें, कोरोना कफ्र्यू ढील के दौरान भी उचित सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क लगा कर रखें। खांसी, बुखार, जुखाम आदि होने की स्थिति में नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर तुरंत जांच करवाएं ताकि प्रारंभिक स्तर पर ही संक्रमण का पता लगाया जा सके और उसका समय पर उपचार सम्भव हो पाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...