हिमाचल: 303 किलो गांजा के साथ 3 युवक गिरफ्तार, ट्रक में करने जा रहे थे सप्लाई

--Advertisement--

Image

नाहन, व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल पुलिस के हाथ नशे की बड़ी खेप लगी है. प्रदेश के सिरमौर जिले पांवटा साहिब के शिवपुर इलाके में एक ट्रक से 303 किलो गांजा बरामद किया गया है. पूरूवाला पुलिस द्वारा यह एक बड़ी कार्रवाई अम्ल में लाई गई है. पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है.

बता दें कि HP17 E-8213 नंबर के इस ट्रक में नॉर्थ ईस्ट से यह नशीला सामान लाया गया था. 31 बैग में 303 किलो गांजा पाया गया है. वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शर्मा और डॉ खुशहाल शर्मा ने बताया कि पांवटा साहिब में 303 किलो गांजा पुलिस द्वारा पकड़ा गया है.

उनकी टीमें लगातार नशे के खिलाफ काम कर रही है और आगे भी किया जाता रहेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि पांवटा व जिला सिरमौर में बड़े माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुरूवाला पुलिस की जानकारी के मुताबिक युसूफ अली उम्र 32 वर्ष पिता का नाम छितरूदिन निवासी भगानी, दूसरा आरोपी का कादिर उम्र 42 वहीं तीसरा आरोपी तोहिद पुत्र काबुलदिन निवासी भंगानी के पास से 303 किलो गांजा ट्रक से बरामद किया गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...