शिक्षकों को स्कूल बुलाने की तैयारी, शिक्षा विभाग के निदेशक करेंगे बैठक

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को स्कूल बुलाने की तैयारी है। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पहली जून को उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक डा. अमरजीत शर्मा सभी शिक्षा उपनिदेशकों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। बैठक में कोरोना की स्थिति और आनलाइन पढ़ाई का फीडबैक लेंगे।

पूछा जाएगा कि कितने विद्यार्थी आनलाइन कक्षाओं में नियमित रूप से भाग ले रहे हैं, कितने विद्यार्थी ऐसे हैं, जो अभी तक आनलाइन कक्षाओं से जुड़े ही नहीं हैं। यह भी पूछा जाएगा कि शिक्षण संस्थानों में यदि शिक्षकों को बुलाने की अनुमति सरकार देती है तो एक साथ कितने शिक्षकों को बुलाया जाना चाहिए।

शिक्षा उपनिदेशकों से जो फीडबैक आएगा, उसके बाद विभाग सरकार के समक्ष इस रिपोर्ट को रखेगा। विभाग चाहता है कि शिक्षक स्कूल आकर आइसीटी लैब के माध्यम से पढ़ाएं, ताकि विद्यार्थियों से सीधा संवाद हो सके और वे भी अपने सवाल पूछ सकें। सोमवार से शिक्षा निदेशालय व जिला उप निदेशक कार्यालयों में 30 फीसद स्टाफ ड्यूटी पर आएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...