चंबा मेडिकल कॉलेज: कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटीं तीन फार्मासिस्ट

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

कोरोना महामारी को मात देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज की तीन फार्मासिस्ट ड्यूटी पर लौटकर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाने में जुट गई हैं। तीनों महिला फार्मासिस्ट मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाने के साथ टीकाकरण भी कर रही हैं। ड्यूटी के दौरान ये तीनों कोरोना संक्रमित हुई थी। 17 दिन तक होम आइसोलेट रहने के बाद तीनों ड्यूटी पर लौट आई हैं।

मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी में तैनात फार्मासिस्ट दीपिका, सिविल स्टोर में तैनात फार्मासिस्ट शालिनी और टीकाकरण केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट मोनिका भारद्वाज कुछ दिन पहले संक्रमित हो गई थीं। तीनों ने होम आइसोलेशन में रहकर कोविड नियमों का पालन किया। अब तीनों फार्मासिस्ट पहले की तरह रूटीन से ड्यूटी दे रही हैं।

मरीजों को सरकारी सेवाओं का लाभ देने के साथ कोरोना संक्रमण के बचाव के बारे में भी जागरूक कर रही हैं। तीनों का कहना है कि कोविड के इस दौर में मरीजों के लिए सेवाएं देते समय वे पूरी सावधानी बरत रही हैं और लोगों को भी जागरूक कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...