हिमाचल में आज 25514 युवाओं को लगेगी वैक्सीन,इस माह का अंतिम वैक्सीनेशन ड्राइव, सरकार के पास इस आयु वर्ग के लिए वैक्सीन खत्म

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 साल के 25514 युवाओं को 252 केंद्रों पर पांचवें सत्र की वैक्सीन सोमवार को लगाई जाएगी। इसके लिए 29 मई को स्लॉट बुक करवा दिए गए हैं। इस माह का यह अंतिम वैक्सीनेशन ड्राइव होगा। सरकार के पास अब इस आयु वर्ग के लिए वैक्सीन खत्म है।

जब वैक्सीन आएगी, उसके बाद ही अगला अभियान शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि 18 से 44 साल के लोगों के लिए वैक्सीन ड्राइव तभी शुरू किया जाएगा, जब राज्य को कंपनी से वैक्सीन मिलेगी। वैक्सीन मिलने के बाद पहले की तरह सूचित किया जाएगा, जिसके बाद वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा।

लाहौल स्पीति और पांगी में 323 लोगों का मौके पर होगा पंजीकरण                                                           लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी में मौके पर 323 लोगों का वैक्सीन के लिए पंजीकरण किया जाएगा। इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने की वजह से ऐसा किया जा रहा है। इसके लिए लिस्ट भी तैयार कर ली गई है।

लाहौल-स्पीति के दो सेशन हैं। एक काजा में और दूसरा केलांग में। काजा में 77 और केलांग में 66 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जानी है। पांगी ब्लॉक में भी दो सेशन तैयार किए गए हैं। यहां पर 180 को वैक्सीन लगाई जानी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...