चेकडैम में जहरीली दवा डाल मार दीं कई क्विंटल मछलियां

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल 

बिलासपुर जिले की भुलस्वाएं पंचायत की ढोढरी खड्ड में बने चेकडैम में शरारती तत्वों ने जहरीली दवाई डालकर कई क्विंटल मछलियां मार दीं। इसकी सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। जहरीली दवा का प्रयोग कर मछलियों को मारने से ग्रामीणों में रोष है। रमेश कुमार, देशराज, राजकुमार, अनिल कुमार, शेर सिंह, पवन कुमार, विनोद और वेदप्रकाश ने कहा कि पपरोला गांव में बने चेकडैम में कई क्विंटल मछलियां थीं।

शरारती तत्वों ने पानी में जहरीली दवाई डालकर इन मछलियों का मार डाला। इस जहरीली दवाई का असर करीब दो सौ मीटर तक हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि लगभग दो सौ मीटर तक पानी में रहने वाले सभी जीव मर गए हैं। यहां तक कि कई जल मुर्गियां भी जहरीली दवा से मर गई हैं।

पंचायत प्रधान रंजीता, उपप्रधान जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके का जायजा लेकर घुमारवीं पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मौके पर लोगों के बयान लिए हैं।

पुलिस ने मरी हुई जहरीली मछलियों को गड्ढे में डालकर दबा दिया। गांव के लोगों ने बताया कि इस चेकडैम से पशुओं को पानी ले जाना पड़ता है। अगर गलती से किसी पशु ने यह पानी पी लिया या पेयजल योजना में यह पानी पहुंच गया तो काफी नुकसान हो सकता था। पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...