सुरक्षा कर्मी ने सिर पर पत्थर मारकर की साथी की हत्या

--Advertisement--

Image

बद्दी, सुभाष चंदेल

बद्दी के समीप औद्योगिक क्षेत्र थाना में एक सुरक्षा कर्मी ने दूसरे के सिर पर पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात रविवार सुबह 7:30 बजे हुई। ड्यूटी बदलते समय किसी बात को लेकर दोनों में पहले बहस हुई फिर मारपीट हो गई।

हत्या के चश्मदीद राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान शिव कुमार (40) सोहरवन गांव, डाकघर तमीरपुर, जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश (यूपी) के रूप में हुई है।

शिव कुमार नेपचून कंपनी में बतौर सुरक्षा कर्मी कार्यरत था। शनिवार रात को वह नाइट ड्यूटी पर था। सुबह 7:00 बजे शिव का साथी रामशहर का चिल्ड निवासी करतार सिंह बतौर रिलीवर पहुंचा। आते ही करतार किसी बात को लेकर उलझ पड़ा। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मारपीट इतनी बढ़ गई कि करतार कंपनी गेट से शिव को पीटते-पीटते 20 मीटर दूर ले गया और वहां सड़क के किनारे उसे नाली में गिरा दिया।

उसके बाद वहां पर पड़े पत्थर से शिव के सिर पर कई वार कर दिए। इससे शिव की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने करतार सिंह को ऐसा करने से रोका लेकिन वह इतने गुस्से में था कि किसी की कोई बात नहीं सुनी। बाद में लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बद्दी के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपी करतार सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...