सीएम जयराम बोले- कोविड महामारी से अनाथ हुए बच्चों को प्रतिमाह मिलेंगे 3500 रुपये

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को 3500 रुपये की प्रतिमाह आर्थिक मदद मिलेगी। केंद्र की ओर से 2000 रुपये और हिमाचल प्रदेश सरकार 1500 रुपये की सहायता राशि देगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह घोषणा रविवार को आईजीएमसी अस्पताल शिमला में इमरजेंसी लैब और ऑक्सीजन लिक्वड टैंक के उद्घाटन के दौरान की। सीएम ने कहा कि अगर अनाथ बच्चे चाइल्ड केयर संस्थान में जाना चाहते हैं, तो उन्हें संस्थान में दाखिल किया जाएगा।

अनाथ बालिकाओं के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के माध्यम से छात्रावासों में दाखिला दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह के लिए 51000 रुपये दिए जाएंगे।

उधर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के समदो बॉर्डर के पार चीन की ओर से पक्के निर्माण कार्यों को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले पर उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए और न भ्रांतियां फैलानी चाहिएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है और इसे गैरजिम्मेदाराना तरीके से उठाना गलत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे वहां गए थे। इसके जो इनपुट हैं, उनके बारे में केंद्र सरकार को अवगत करवा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सेना वहां पर बेहतर कार्य कर रही है। ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, जिससे कि हमारी सेना के जवानों का मनोबल गिरे। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...