कल से पांच घण्टे के लिए खुलेगा हिमाचल, जेब पर भी पड़ेगा असर

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश कल सोमवार से पांच घंटे के लिए खुल जाएगा। कोरोना कर्फ्यू के बीच अभी तक मिल रही ढील को प्रदेश सरकार ने तीन घंटे से बढाकर पांच घंटे कर दिया है, इसके साथ ही जरूरी वस्तुएं वाली दुकानें ही नहीं बल्कि तमाम दुकानें खुल जाएंगी।

जेब पर भी पड़ेगा असर

लेकिन अगले ही दिन यानी पहली जून से जेब भी ढीली होनी शुरू हो जाएगी, इसका कारण सीधा है कि पहली जून से एलपीजी सिलेंडर की कीमत, फ्लाइट का किराया,पीपीएफ, आईटीआर फाइलिंग, गोल्ड हॉलमार्किंग, छोटी बचत पर ब्याज जैसी कई योजनाओं के नियम बदलेंगे।

जून माह से एलपीजी के दामों में भी बड़ा बदलाव होने वाला हैं, तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर के मूल्यों की घोषणा करती हैं इस मर्तबा आशंका है कि गैस के दाम में 50 से 100 रूपए प्रति सिलेंडर तक वृद्धि की जा सकती है।

इसी तरह पहली जून से हवाई सफर महंगा हो जाएगा, केंद्र सरकार ने हवाई किराए की न्यूनतम सीमा को 16 फीसद तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

हवाई किराए की निचली सीमा में 13 से 16 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है, यह बढ़ोतरी पहली जून से लागू होगी।

मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने ये भी कहा है कि किराए की ऊपरी सीमा में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कोरोनाकाल के बीच मार्च में पीपीएफ, एनएससी, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी सरकारी स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया गया था, लेकिन तब सरकार ने इसे गलती बताकर वापस ले लिया था।

तब सरकार के फैसले को चुनाव से जोड़कर देखा गया था अब पहली जून से इसमें भी बदलाव किया जाना है।

हिमाचल में खुलेगा ये सब

दुकानें सप्ताह में पांच दिन ही खुली रहेंगी। साथ ही सरकारी कार्यालय 30 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यशील रहेंगे। केवल चार कर्मचारियों वाले स्टेंड एलोन कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुले रहेंगे।

दूध, ब्रेड और दवाइयों की दुकानें हमेशा की तरह शनिवार और रविवार को भी खुली रहेंगी। दुकानें खुलने के साथ शराब के ठेके भी हफ्ते में पांच दिन के दिन खुल जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...