डीसी चम्बा द्वारा जारी सूचना के बाद चुवाडी बाजार में क्या खुलेगा और क्या बंद होगा, जानिए?

--Advertisement--

Image

चम्बा/चुवाडी, भूषण गुरूंग

व्यापार मंडल चुवाडी के व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि आज जिलाधीश महोदय चंबा श्री राणा जी ने बाजार खोलने की अधिसूचना जारी की, जिसमें बाजारों का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। बाजार सोमवार से लेकर शुक्रवार तक खुलेंगे।

शनिवार व रविवार को केवल सब्जी – फ्रूट एवं दूध विक्रेता जिनका लाइसेंस है। वही ही सब्जी -फ्रूट व दूध बेच सकते हैं । बाकी दुकानदारों को अपनी दुकानें खोलने की कोई भी अनुमति नहीं प्रदान की गई है । बाजारों में confectionery की दुकानें भी बंद रहेगी। डेली नीड स्टोर भी बंद रहेंगे।

इस अधिसूचना जारी करने के बाद नायब तहसीलदार एवं सचिव नगर पचायत चुवाडी अशोक शर्मा जी ने फोन वार्ता पर व्यापार मंडल को बताया की उपमंडल अधिकारी भटियात के आदेशानुसार हमारा चुवाडी बाजार एवं इसके साथ लगती 14 पंचायतें की दुकानें मंगलवार सुबह 9:00 बजे से खुलेगी। सोमवार को इन 14 पंचायतों के व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखेंगे ।

कानून का उल्लंघन करने पर व्यापारी को दंडित भी किया जा सकता है। यह आदेश आज जिलाधीश महोदय चंबा द्वारा दिये गए हैं।

व्यापार मंडल चुवाडी के व्यापारियों से निवेदन है, संयम में रहे, व मंगलवार को अपनी-अपनी दुकानें समय अनुसार खोलने व बंद करें।

सभी व्यापारी करोना की परिस्थितियों को देखते हुए अपनी दुकानों पर दूरी बनाए रखें , एवं ग्राहक को भी मास्क पहनने की सलाह दें ,आप सुरक्षित है तो आपका व्यापार भी हमेशा सुरक्षित हैं।

सभी व्यापारी प्रशासन एवं सरकार के आदेशों का पालन करें।

कुलभूषण धीमान प्रधान व्यापार मंडल एवं समस्त कार्यकारिणी व्यापार मंडल चुवाडी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...