दर्दनाक हादसा : ब्यास नदी में बहे ससुर व बहू, ससुर का शव बरामद

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

मनाली से 10 किलोमीटर दूर पलचान में ब्यास नदी में बने अस्थायी पुल को पार करते हुए ससुर व बहू नदी में जा गिरे। ससुर पुने राम (67) पुत्र गंगू राम गांव रुआड का शव ग्रामीणों ने कुछ ही दूरी पर बरामद कर लिया जबकि 32 वर्षीय बहू आशा देवी पत्नी गोपाल कृष्ण पानी की तेज धारा में बह गई।

पुलिस व ग्रामीण ब्यास नदी के किनारे बहू की तलाश में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार पुने राम अपनी पत्नी व 2 बहुओं के साथ जमीन के काम से जा रहे थे। खेत में जाने के लिए कोठी की ओर से आने वाली ब्यास नदी में ग्रामीणों ने अस्थायी पुल बनाया है।

सास व बड़ी बहू अस्थायी पुल पार कर आगे चली गईं जबकि ससुर व छोटी बहू पुल पार कर रहे थे कि अचानक बहू को चक्कर आ गया और उसने ससुर का सहारा लेना चाहा, इससे ससुर भी बहू को बचाते हुए पानी में गिर गया और दोनों नदी में बह गए।

डीसीपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि पुने राम का शव बरामद कर लिया है तथा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, जबकि ब्यास नदी में बह गई आशा देवी की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...