खराब मौसम ने रोके पायलट का शव लेने गई रैस्कयू टीम के कदम

--Advertisement--

Image

पालमपुर, राजीव

बीड़ बिलिंग से बीते जनवरी माह में लापता हुए पायलट के शव को वापस लाने गई रैस्कयू टीम के कदम खराब मौसम ने रोक दिए हैं। कयास लगाएं जा रहे हैं कि शव लेने गई टीम रविवार देर शाम या सोमवार तक बीड वापस पहुंचेगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले बिलिंग से उड़ान भरने वाले पायलट रोहित भदोरिया के शव को लेकर बीड़ में जानकारी पहुंची थी, जिसके बाद परिजनों ने 7 सदस्यीय टीम को दोबारा उसी स्थान पर पायलट के शव को बरामद करने भेजा है, जहां अप्रैल माह में लापता पायलट का कुछ सामान मिला था।

बताया जा रहा है कि लापता पायलट का शव बड़ा भंगाल व जालसू जोत के समीप एक संकरी पहाड़ी में पड़ा हुआ है, जहां बर्फ के कम होने के बाद शव के मिलने की उम्मीद बंधी है।

हालांकि वहां एक शव के मिलने की सूचना सामने आई है लेकिन जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाती तब तक प्रशासन भी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर पा रहा है। विदित रहे कि जालसू जोत की पहाड़ियों के समीप मिले एक शव को लाने के लिए 2 पुलिस कर्मियों सहित कुल 7 लोगों की टीम शुक्रवार को उतराला से रवाना हुई थी।

थाना प्रभारी ओपी ठाकुर ने बताया कि उक्त इलाका काफी दुर्गम है तथा उस टीम से सुबह ही संपर्क हो पाया था, ऐसे में अब मौसम खराब होने के कारण टीम से फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि रविवार तक टीम वापस पहुंचेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...