झंडूता विधायक ने आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के कोरोना संक्रमितों के परिजनों का कुशलक्षेम जाना

--Advertisement--

Image

झंडूता, सुभाष चंदेल

झंडूता के स्थानीय विधायक जे आर कटवाल ने आज क्षेत्र की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के कोरोना संक्रमितों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत बलघाड़, बैहना ब्राह्मणा, बड़गांव, निहान,समोह, जांगला, के करीब पचास कोरोना संक्रमित परिवारों का कुशलक्षेम जानकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान के साथ हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 18 मई 2021 के बाद  सभी कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों  को मुख्यमंत्री  होम आइसोलेशन किट घर द्वार पर दी जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा महामारी से निपटने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन  किट में च्यवनप्राश, थर्मामीटर, आयुष काढ़ा, विटामिन सी, कैल्शियम टेबलेट, जिंक टेबलेट, मल्टी विटामिन और सैनिटाइजर है । किट में मरीजों के मार्गदर्शन के लिए होम आइसोलेशन की स्वयं सहायता पुस्तिका भी है। कटवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे होम आइसोलेशन में रह रहे रोगियों की नियमित निगरानी और फोन से संपर्क रखें। ताकि उनके स्वास्थ्य के बारे में निरंतर जानकारी मिलती रहे ।

उन्होंने कहा कि जल्द ही हम कोरोना माहमारी  से जीत हासिल कर लेंगे साथ मे आम जनता से अपील की है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलें ओर जंहा तक सम्भव हो सके घरों में ही रहें।  उन्होने कोरोना कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक स्थानों में लोगों की भीड़ को रोकने तथा मास्क व पर्याप्त सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाए रखे।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद टण्डन, पंचायत समिति अध्यक्ष अभिषेक चन्देल,हैल्थ वर्कर,आशा वर्कर, सम्बंधित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...