आखिरकार आईपीएल पर हो ही गया फैसला, यूएई में होंगे शेष बचे मैच

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को अपनी विशेष आम बैठक (एसजीएम ) में औपचारिक तौर पर फैसला किया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेष बचे मैचों का आयोजन इस वर्ष सितंबर अक्तूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा। बैठक से आ रही खबरों के अनुसार बीसीसीआई ने आईपीएल के शेष बचे 31 मैचों को यूएई में कराने का फैसला भारत में सितंबर अक्तूबर में मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए लिया।

बीसीसीआई ने इसके अलावा भारत में अक्तूबर नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप को आयोजित करने के लिए क्रिकेट की विश्व संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से और समय मांगने का फैसला किया है। आईसीसी ने हाल ही में कहा था कि वह इस मामले पर पहली जून को होने वाली अपनी बैठक में फैसला लेगा, लेकिन आईसीसी को 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होने वाले भारत में होने वाले विश्व कप को लेकर अपना फैसला बीसीसीआई के आग्रह के चलते टालना पड़ सकता है।

बीसीसीआई को लगता है कि वह विश्व कप को भारत में ही कराने की सभी संभावनाओं को तलाशेगा। आईपीएल को यूएई में कराने का संभावना पहले से ही व्यक्त की जा रही थी। बीसीसीआई का अमीरात क्रिकेट बोर्ड के साथ पहले से ही औपचारिक अनुबंध था। इस बीच घरेलू खिलाडिय़ों को भुगतान का मामला एसजीएम में चर्चा में नहीं लाया गया।

इन खिलाडिय़ों को कई टूर्नामेंट आयोजित नहीं किए जाने के बाद भुगतान किया जाना था। एक क्रिकेट संघ ने चर्चा के लिए इस मुद्दे को उठाया भी, लेकिन अध्यक्ष सौरभ गांगुली और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह कहते हुए इस पर चर्चा से इनकार कर दिया कि यह एजेंडा का हिस्सा नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...