कोरोना कर्फ़्यू पूरी तरह विफल, सरकार कोरोना प्रभावित लोगों व मृत्यों के आंकड़ों को छिपाने का कर रही प्रयास- कुलदीप सिंह राठौर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में कोरोना कर्फ़्यू पूरी तरह विफल बताते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कोरोना प्रभावित लोगों व मृत्यों के आंकड़ों को छिपाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा है कि सरकार इस महामारी से निपटने में असफल रही है।प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का फेलाब चिंता की बात है।
आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में राठौर ने कोरोना कर्फ़्यू के चलते सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई भी राहत नही दी है,उल्टे सरकार अपने टेक्स बसूली पर ज्यादा जोर दिए हुए है।बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी ने आम लोगों का जन जीबन मुश्किल कर दिया है।
राठौर ने कहा कि कोरोना कर्फ़्यू के चलते कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति कुछ को पूरी तरह बंद रखने का फरमान भाजपा की दोहरी नीति का ही परिचाय है।आधे अधूरे कोरोना कर्फ़्यू से आम लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी है और इसका कोई भी लाभ नही हुआ है। राठौर ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, डिपुओं में तेल व दालों के मूल्यों में बढ़ोतरी की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को लोगों की कोई चिंता नही है।
राठौर ने कहा कि भाजपा की नीतियों ने आज देश प्रदेश को संकट में डाल दिया है।देश मे वैक्सीन की भारी कमी और कोरोना के बढ़ते कहर ने के लोगों को चिंता में डाल दिया है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने देश मे विगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी पोल खोल दी है।
राठौर ने बाबा रामदेव की एलोपैथी पर की गई टिपण्णी की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में बाबा का विजनिस ही बड़ा है। उन्होंने कहा कि रामदेव भाजपा का प्रचार करते है और उन्होंने एलोपैथी डॉक्टरों का अपमान किया है, जिसे सहन नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार को रामदेव  के बयान पर देश व डॉक्टरों से माफ़ी मांगनी चाहिए।
राठौर ने कहां की कांग्रेस प्रदेश में कोरोना प्रभावित लोगों की हर तरह से मदद कर रही है। साथ ही कोरोना यौद्धाओं को भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले दौर की महामारी में भी कांग्रेस ने लोगों की हरसंभव मदद की। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वम् आईजीएमसी शिमला, नेरचौक व टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना से लड़ने के लिए मेडिकल उपकरण प्रदान किये थे। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वह केवल राजनैतिक लाभ के लिए ही कोई काम करती है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा इस आपदा में भी अबसर तलाश रही है और अपनी जेवे भर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...