
दुराना, राजेश
तहसील ज्वाली स्थित दुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिनस्थ कार्यरत आशा वर्करों द्वारा कोरोना काल में भंयकर आपदा से पंचायत डोल, भटहेड़ एवं पंचायत पधर के ग्रामीणों को बचाने हेतु दिन रात फ्रंट लाइन पर तैनात होकर अपनी जान जोखिम में डालकर चार आशा कार्यकर्ताओं सरला देवी, कुसमलता, रीता देवी और विमला देवी को कोरोना योद्धा मानते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने हर आशा वर्कर को अलग अलग एक फेस शील्ड,एन 95 मास्क, एक सेनेटाइजर, पांच हैंनसापलासट एवं पांच सौ रुपए देकर सम्मानित किया ।
साधू राम राणा ने कहा कि चारों सम्मानित आशा वर्करों के इस भंयकर आपदा में किए जा रहे बचाव कार्य के आगे यह बहुत बड़े सम्मान की हकदार हैं, लेकिन अपनी हैसियत अनुसार इनकी हौसला अफजाई करते हुए इन्हें सम्मानित किया गया है।
अतः सरकार एवं प्रशासन सहित स्वयं सेवी संस्थाओं से अनुरोध किया जाता है कि इस कोरोना जैसी भंयकर आपदा के समय आशा वर्करों द्वारा जो अपनी जान जोखिम में डालकर रात-दिन लोगों को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उसके एवज में इन्हें विशेष मान-सम्मान की घोषणा किसी बड़े मंच से की जानी चाहिए।
