घुरखड़ी के वन क्षेत्रों में दिनभर लगी रही आग,काफी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

घुरखड़ी क्षेत्र में वन विभाग को पिछले कल काफी मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग क्षेत्र में शरारती तत्वों द्वारा तीन अलग अलग स्थानों पर दिन में आग लगा दी गई थी।

कांगड़ा वन विभाग के डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा ने बताया कि दिन भर स्थिति काबू में थी व आग अलग अलग जगह तीन जगह लगी थी।

पहले आर्मी क्षेत्र की ओर लगी आग बुझाई गई उसके बाद घुरखड़ी क्षेत्र के वन क्षेत्र की तरफ की आग बुझाई गई फिर कच्छियारी में स्थित हनुमान मंदिर के ऊपर की ओर जाकर वहां की आग पर काबू पाकर वहां के लोगो को सुरक्षित किया,उत्सव पैलेस के पीछे की ओर पहाड़ी वन क्षेत्र में आग को काबू किया।

जब तक तीसरी जगह की आग बुझाई गई तब तक दूसरी जगह उत्सव पैलेस के पीछे की और पहाड़ी वन क्षेत्र पर फिर से आग भड़क गई आग के कारणों का पता नही लगाया जा सका।

तीनों जगह कुल चार हेक्टेयर भूमि क्षेत्र में आग लगी जिसमे किसी तरह के पौधे नही लगाए गए थे। इस दौरान किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नही हुआ है।

कांगड़ा वन विभाग के डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा ने बताया कि तीनों स्थानों पर आग बुझाते हुए रात 1:30 बजे तक काफी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...