अब मंडी में फाड़ दिया जीएस बाली का पोस्टर

--Advertisement--

Image

मंडी , नरेश कुमार

प्रदेश कांग्रेस में पोस्टर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शिमला के बाद अब मंडी शहर में स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के बाहर लगाया गया पूर्व मंत्री जीएस बाली का पोस्टर फाड़ा गया है। पोस्टर को अज्ञात लोगों द्वारा फाड़ा गया है, जबकि साथ में लगे अन्य किसी भी फोटो के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। मामले के बाद मंडी जिला में काफी चर्चाए शुरू हो गई है, वहीं कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर फाड़ने वालों का पता लगाने के लिए गांधी भवन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। बता दें कि मंडी शहर के गांधी भवन में स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर एक सप्ताह से पूर्व मंत्री जीएस बाली का पोस्टर लगाया गया था।

पूर्व मंत्री जीएस बाली को कांग्रेस पार्टी ने कोरोना रिलीफ कमेटी का प्रदेश प्रभारी बनाया है। इसके बाद जीएस बाली के प्रदेश में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में जहां पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फोटो भी गायब है, वहीं कांग्रेस के कुछ कांग्रेस नेताओं के फोटो भी इसमें से गायब थे। हालांकि किन कारणों से फोटो फाड़ा गया है। यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिसके चलते पोस्टर फाड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

कांग्रेस में पोस्टर जंग में इससे पहले शिमला में पूर्व मंत्री जीएस बाली पोस्टर फाड़े गए, वहीं फोटो पर किसी ने कालिख पोत दी थी, जबकि कांगड़ा में भी होर्डिंग फाड़ दिया गया। अब मंडी शहर में कांग्रेस के पोस्टर फाड़ा गया है। हालांकि मंडी शहर में स्थित गांधी भवन के बाहर लटके पोस्टर को अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया है। कांग्रेस नेताओं ने भवन के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पोस्टर फाड़ने वालों को पकड़ने की मांग की है। इस बारे में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का कहना है कि पोस्टर फाड़ना बिलकुल गलत है।

जांच समिति बनाई जाएगी                                                                                                  कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा का कहना है कि इस तरह से पोस्टर फाड़ना कांग्रेस व संगठन के लिए संदेहास्पद और दुखद घटना है। संबंधित पोस्टर के साथ अन्य पोस्टर भी लगे हुए हैं और शरारती तत्वों ने उनके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। शीघ्र ही जांच कमेटी गठित कर इसकी पड़ताल की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...