मारपीट मामले में एट्रोसिटी एक्ट के तहत क्रास केस दर्ज होने के बाद भड़का स्वर्ण समाज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

जिला के माकड़ी पंचायत के कठपुर गांव में 2 पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में लड़ाई के अगले दिन एट्रोसिटी एक्ट के तहत क्रास केस दर्ज होने के बाद स्वर्ण समाज भड़क गया है। इस विषय को लेकर देवभूमि क्षत्रिय संगठन व अखिल क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर के बाहर जमकर नारेबाजी की और अपना रोष जाहिर किया।

इस दौरान देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर की अगुवाई में एसपी दिवाकर शर्मा को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि स्वर्ण परिवार की पिटाई के बाद ऐट्रोसिटी के तहत दूसरे पक्ष ने झूठा मामला भी उन्हीं पर बनवा दिया है। पीडि़त परिवार पर ऐट्रोसिटी एक्ट के तहत की गई एफआईआर रद्द की जाए व मारपीट के आरोपी दूसरे पक्ष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

पीडि़त लड़की के पिता प्रताप ने बताया कि आरोपियों ने उसकी 21 वर्षीय बेटी पर पत्थरों व डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया, जिसमें उसकी नाक की हड्डी भी टूट गई है। उधर, डीएसपी राजकुमार ने कहा कि जिस दिन झगड़ा रिपोर्ट हुआ, उसी दिन तत्काल केस दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल करवा दिया गया।

अब डाक्टर्ज के पैनल की रिपोर्ट का इंतजार है, उसी आधार पर आगे कार्रवाई करना संभव हो पाएगा। झगड़े के अगले दिन दूसरे पक्ष ने ऐट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज करवाया है, जिसकी भी निष्पक्ष जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...