युवती ने फंदा लगाकर की इहलीला समाप्त

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयम

पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत भाली में एक युवती द्वारा फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी अनुसार 28 वर्षीय युवती ने अपने घर में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत भाली प्रधान को दी तथा प्रधान ने पुलिस चौकी कोटला को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा, एसएचओ सुरेंद्र कुमार व पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...