
मंडी, नरेश कुमार
उपमंडल धर्मपुर में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी के सर्व वालंटियर ज्योति पठानिया के द्वारा अपने आसपास की सभी पंचायतों में करोना से संक्रमित पाए जाने वाले हैं सभी व्यक्तियों के साथ संपर्क साध के उनका हाल-चाल व उनके स्वास्थ्य के बारे में जान रहे हैं वह उनका इस करोना जैसी वैश्विक माहमारी में उनका हौसला बड़ा रहे हैं.
इसी बीच आज सर्व वालंटियर ज्योति पठानिया को रेड क्रॉस सोसाइटी कि जिला कार्यालय से जिला सर्व सर्व एक अमरजीत के माध्यम से यह सूचना मिली है कि वहां पर करुणा से संक्रमित एक व्यक्ति को तीन-चार दिनों से दवाई उपलब्ध नहीं हो पाई है वैसे ही सर्व ज्योति पठानिया अपने क्षेत्र से लगभग 30 किलोमीटर दूर बरोटी क्षेत्र की सरस्कान पंचायत के गांव ठाणा में पहुंच कर वहां की आशा वर्कर के साथ संपर्क किया और उक्त संक्रमित व्यक्ति के घर जाकर के उसे दवाइयों की कीट दी गई और उन उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उन्हें सही से होम कौरनटाइन के नियमों का पालन करने के लिए भी आग्रह किया गया ताकि वे भी शीघ्र स्वस्थ हो और अपने परिवार को भी इस संक्रमण से बचा सके.
व उन्हें किसी भी तरह की कोई भी जरूरत हो वह आशा वर्कर , पंचायत सदस्यो या सर्व ज्योति पठानिया से संपर्क कर सकते हो व उनकी हर मदद देने के लिए तैयार हैं सभी कोरोना संक्रमित लोगो के द्वारा जिला प्रशासन मंडी व जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी के द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान से काफी खुश हैं और जिला प्रशासन मंडी व जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी का तह दिल से उनका कुशल क्षेम जानने के लिए उनकी सहायता करने के लिए दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिला प्रशासन के द्वारा सभी करोना संक्रमितो का कुशल क्षेम जाना जा रहा है उससे उनका हौसला काफी बढ़ रहा है वह आशा करते हैं कि भविष्य में भी रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी व जिला प्रशासन मंडी सदैव जनता की सेवा में यूं ही लगा रहे।
