
नूरपुर, देवांश राजपूत
कोरोना काल मे महंगे दाम पर सब्जियां बेचने वाले दुकानदारों को एसडीएम नूरपुर ने करवाई की है। साथ ही जसूर स्थित सब्जी मंडी का दौरा कर वहां तीन दुकानों के चालान काटे और अन्य दुकानदारों को चेतावनी दी है।
एसडीएम नूरपुर सुरेंद्र ठाकुर ने सोमवार को सब्जी मंडी जसूर में फ़ूड इंस्पेक्टर सहित दौरा किया। इस दौरान एसडीएम ने सभी आढ़तियों को रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने ये कारवाई लोगों की शिकायतें मिलने के बाद की।
सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिन से शिकायत मिल रही थी कि सब्जी मंडी और बाहर के दाम में काफी अंतर है। दुकानदार सब्जी मंडी से सस्ती सब्जी लाकर लोगों को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। उन्होंने सब्जी मंडी के आढ़तियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आढ़ती अपनी दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगाएंगे। साथ ही उन्हें बिल भी दिया जाएगा।
इस दौरान अनियमितता मिलने पर सब्जी मंडी में तीन दुकानों के चालान भी काटे। वहीं उन्होंने जसूर बाजार का भी दौरा किया और सब्जी के दामों को लेकर दुकानदारों को भी चेतावनी दी। उन्होंने सभी दुकानदारों को दुकानों के बाहर रेट लिट लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार तय मूल्य से अधिक सब्जी बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कारवाई की जाएगी। रेट लिस्ट नही होने पर भी दुकानदारों पर कारवाई की जाएगी।
