आर्य समाज नूरपुर इकाई ने कोरोना काल के समय मे दिया योगदान, खण्ड चिकित्सा अधिकारी को 100 मेडिसिन किट्स के साथ 30 पल्स ऑक्सिमीटर सौंपे

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

आर्य समाज नूरपुर इकाई ने कोरोना काल के समय मे अपनी भी योगदान किया है। इकाई के सदस्यों ने सोमवार को खण्ड चिकित्सा अधिकारी को मेडिसिन किट्स के साथ अन्य जरूरी सामान सौंपा। जिसमे 100 मेडिसिन किट्स के साथ 30 पल्स ऑक्सिमीटर शामिल हैं।

इस बारे जानकारी देते हुए आर्य समाज इकाई के सदस्य प्रवीण महाजन ने बताया कि अध्यक्ष सीपी महाजन के निर्देशानुसार ये मेडिसिन किट्स बीएमओ को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलते हुए इकाई ने कोरोना काल के समय मे अपना योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि आर्य समाज संस्था इससे पहले भी नूरपुर में कई कल्याणकारी गतिविधियों को संचालित कर चुकी हैं और आगे भी इनका पूरा योगदान रहेगा।

मेडिसिन किट्स भेंट की गई हैं जिन्हें जरूरमंद लोगों में वितरित किया जाएगा-बीएमओ डॉ नीरजा गुप्ता

वहीं बीएमओ डॉ नीरजा गुप्ता ने बताया कि आर्य समाज इकाई नूरपुर की और से मेडिसिन किट्स भेंट की गई हैं जिन्हें जरूरमंद लोगों में वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें पल्स ऑक्सिमीटर भी शामिल है जो आजकल कोरोना संक्रमित मरीजों के ऑक्सीजन स्तर को मापने के लिए जरूरी उपकरण है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज संस्था ने सराहनीय कार्य किया है जिसके लिए वह उनका धन्यावाद करती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...