लोक निर्माण विभाग ने की अनदेखी तो युवाओं ने खुद ही गेंती-फावड़ा उठा कर दी सड़क की मरम्‍मत

--Advertisement--

Image

परागपुर, आशीष कुमार

जसवां परागपुर के तहत संसारपुर टैरेस धाटी बाया कुट सड़क की विभाग बीते लंबे समय से कोई सुध न लेने के कारण यह रोड इतना बदहाल हो चुका है कि यहां मोटरसाइकिल तो क्या चढ़ाई पर ट्रैक्टर भी दम तोड़ जाता है। लेकिन उक्त सड़क को लोक निर्माण विभाग ने आज तक रिपेयर करना उचित नहीं समझा।

लेकिन क्षेत्र के युवाओं ने रविवार को हिम्मत दिखाते हुए उसे ठीक कर डाला। संसारपुर टैरेस से घाटी संपर्क मार्ग वाया कुट पर सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि मोटरसाइकिल तो क्या ट्रैक्टर भी इस चढ़ाई पर खड़ा हो जाता था, जिसकी वजह से स्थानीय युवाओं ने इसकी मरम्‍मत करने का बीड़ा उठाया।

इस दौरान दीपक, सुनील कुमार, रजत, अजय कुमार, शालू राजपूत, रमन और नीटू नेे मिलकर खुद ही इस सड़क पर मिट्टी डालकर इसे वाहन चलाने योग्य बना दिया। युवाओं ने बताया कि सड़क बदहाल थी, जिसे सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा था।

ऐसे में बदहाल सड़क में वाहन गुजारने से कोई नुकसान हो सकता था कोई भी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता था। युवाओं ने मिलकर इस सड़क को संवारा। सरकार से आग्रह है कि बदहाल सड़क की जल्द टारिंग की जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...