जहां अपने भी छोड़ रहे हाथ ,वहां कुछ समाज सेवी संस्थाएं दे रही साथ,हैप्पी क्लब धमरोल ने करवाया अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

जहां अपने भी छोड़ रहे हाथ ,वहां कुछ समाज सेवी संस्थाएं दे रही साथ । जी हां हम बात कर रहे हैं हैप्पी क्लब धमरोल के सदस्यों की । जो जिला हमीरपुर और मंडी जिला में कोरोना संक्रमण से मृत लोगों के दाह संस्कार करने के लिए आगे आ रहे हैं ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल सरकाघाट के भाम्बला के मदन लाल पुत्र भगतराम का निधन हो गया ,जो कोरोना से संक्रमित थे ।गत दिन पहले इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्द्वाडा ले जाया गया था । जहां ये कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे । उसके बाद घर में ही आइसोलेट थे ।

दूसरे दिन उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई तो उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया ।इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई । कोरोना पॉजिटिव का दाह संस्कार हैप्पी क्लब धमरोल के सदस्यों द्वारा किया गया ।

हैप्पी क्लब धमरोल के प्रधान नरेश कुमार ज्योति ने बताया कि उन्हें जैसे ही प्रशासन से सूचना मिली वह कोरोना संक्रमित के दाह संस्कार के लिए भाम्बला पहुंचे ।क्लब के सदस्यों ने पीपीई किट पहनकर मृतक के शव को सड़क से श्मशान घाट तक कंधों पर उठाकर पहुँचाया ।

शमशान घाट का रास्ता काफी संकरा एवं दुर्गम था । जिससे उन्हें मृतक के शव को श्मशान घाट तक पहुंचाने में काफी परेशानी हुई ।अंतिम संस्कार के समय मृतक के दो परिजन भी मौजूद रहे । मृतक का कोरोना नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...