वैक्सीनेशन के नाम पर युवाओं के साथ खेला नहीं चलेगा : धवन

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

वैक्सीनेशन के नाम पर युवाओं के साथ हो रहा “खेला” यह बात कोटला में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन कुमार धवन ने युवाओं के संदर्भ में एक मुद्दे पर कहीं। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के ऑनलाइन वैक्सीनेशन पोर्टल पर पंजीकरण करते समय एक बड़ा खेला महसूस हो रहा है ।

जिसमें विभिन्न उपमंडल व तहसीलों के युवा व लोगों को वैक्सीनेशन सलाट न मिलने व सलाट मात्र 2 मिनट मे पूरा होने पर समस्या का सामना करना पड़ रहा है । इसका राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (NCP) “युवाओं के साथ खेला नहीं चलेगा ,नहीं चलेगा।

” मुहिम के तहत समस्या का समाधान करने पर सरकार से मांग करती है कि प्रदेश के प्रत्येक जिला में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन दिन व सलाट निर्धारित किए गए हैं। परंतु जब युवा वर्ग अपने मोबाइल खोलता है तब मात्र निराशा हाथ लगती है। वो जिनको सलाट मिल भी रहे हैं उनमें से ज्यादातर जल्दबाजी में अपने उपमंडल व तहसील के केंद्रों को छोड़कर दूरदराज के केंद्र में सलाट मिलते हैं ।

जिससे एक तरफ प्रदेश में यातायात बंद है जिसके कारण युवाओं वह महिलाओं को आने जाने में समस्या आ रही है वह कई स्थानों पर स्थान दूर होने के कारण लोग वह युवा नहीं पहुंच पाते । जिसमें उपमंडल , तहसील के स्थानीय युवाओं को भी टीकाकरण का मौका नहीं मिल पाता । और वैक्सीनेशन सलाट व्यर्थ जा रहे हैं ।

वही राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस आम आदमी ,युवा व महिला वर्ग के संदर्भ में सरकार , जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से मांग करती है कि युवाओं 18 से 44 वर्ष का टीकाकरण तहसील व उपमंडल स्तर पर लगवाया जाए । ताकि युवाओं को परेशानी का सामना न करनाा पड़े । अमन कुमार धवन ने कहा कि 18 से 44 बस का वैक्सीनेशन पंजीकरण मात्र “”लकी ड्रा ” बनकर रह गया है ।

उन्होंने इस बात पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया कि वैक्सीनेशन पोर्टल पर अल्फा बैट के आधार पर केंद्रों के सलाट खुलते हैं । जबकि इन्हें स्थानीय पिन कोड/थाने उपमंडल केेेे हिसाब से शुरू से खोला जाए । ताकि आवेदक आसानी से अपनी तहसील अथवा मंडल का पिन कोड डालकर आवेदन कर सके और युवा वर्ग को परेशानी न सहनी पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...