वेक्सिनेशन के लिए युवाओं को इधर से उधर भटकाया जा रहा- केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला बोल कर सरकार पर आरोप लगाया है कि बेक्सिन की कमी की बजह से आज प्रदेश में अधिकतर केंद्र बंद रहें। वेक्सिनेशन के लिए युवाओं को इधर से उधर भटकाया जा रहा है।

कभी युवाओं को रजिस्ट्रेशन के नाम से, कभी टाइम दे कर बुला लेना और बेक्सिन नही होने का बहाना बना कर स्वास्थ्य विभाग युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रहा है। और सरकार इस संकट की घड़ी में जनता के प्रति गंभीर नही दिख रही है। वेक्सिनेशन में भेदभाव के चलते विशेष विचार धारा के लोगों को अहमियत दी जा रही है।

पठानिया ने कहा कि 18 साल से 40 साल के नागरिकों को अपनी वेक्सिनेशन करवाने के लिए मारे मारे भटकना पड़ रहा है। सीमित अबधि में रजिस्ट्रेशन के लिए मात्र 15 मिनट में स्लॉट का पूरा हो जाना कोरोना से युवाओं की सुरक्षा का एक मजाक बन कर रह गया है।

पठानिया ने इस बात पर भी हैरानी जताई है कि ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन में वेक्सिनेशन के लिए युवाओं को एक जिले से दूसरे जिले व दूरदराज के क्षेत्रों में टिका केंद्र प्रदान किये जा रहें है।उन्होंने कहा है कि एक तरफ प्रदेश में बढ़ता कोरोना का कहर और कोरोना कर्फ्यू के समय उन्हें अपने घरों से दूर मजबूरी में वेक्सिनेशन के लिए आना जाना उनका हाई रिस्क के साथ उनके स्वास्थ्य से  साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा है कि युवाओं को वेक्सिनेशन उनके घरों के नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। कोरोना में सरकार की विफलताओं को लेकर प्रदेश में वैक्सीन और अस्पतालों में ऑक्सीजन व अन्य उपकरणों, दवाओं की भारी कमी के चलते प्रदेश की जनता को इसका खामियाजा भुक्तना पड़ रहा है।

अगर प्रदेश सरकार ने वेक्सिनेशन की प्रक्रिया में सुधार न किया व वैक्सीन की कमी को जल्द पूरा नही किया, तो कांग्रेस को जनहित मे कोई कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को ग्लोबल टेंडर कर विदेशों से वैक्सीन जल्द मंगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में बर्फ बारी से पहले विशेष केम्प लगा कर वेक्सिनेशन का कार्य जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...