गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां में बताया गया अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस का महत्व

--Advertisement--

Image

मनु पाल :- नगरोटा सूरियां 

गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां स्कूल के महानिदेशक डॉ गुलशन जी ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच एक स्थायी संबंध है. हम अपने भोजन और स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ, विविध प्राकृतिक प्रणालियों पर निर्भर हैं.

इसलिए, कई जैव विविधता मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस उपलक्ष पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा जी ने कहा कि हमें एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है, जो जैव विविधता में समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान कर सकें।

जैव विविधता के कमी होने से प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा और तूफान आदि आने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है अत: हमारे लिए जैव विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी है। हमारा जीवन प्रकृति का अनुपम उपहार है।

अत: पेड़-पौधे, अनेक प्रकार के जीव-जंतु, मिट्टी, हवा, पानी, महासागर-पठार, समुद्र-नदियां इन सभी प्रकृति की देन का हमें संरक्षण करना चाहिए, क्योंकि यही हमारे अस्तित्व एवं विकास के लिए काम आती है। इसमें विशेष तौर पर वनों की सुरक्षा, संस्कृति, जीवन के कला शिल्प, संगीत, वस्त्र-भोजन, औषधीय पौधों का महत्व आदि को प्रदर्शित करके जैव विविधता के महत्व एवं उसके न होने पर होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करना है।

यह जानकारी स्कूल के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मनीष पॉल ने साझा की I” चलो एक पहल चलाएं सारे जीवो को बचाएं”

अध्यापकों व अभिभावकों के दिशा निर्देशअनुसार अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस के उपलक्ष पर स्कूल के विद्यार्थियों:-रंजना अमीषा सोनाक्षीअंशिका सना रिदम सारांश सूर्यांश अंकित शुभम शर्मा आदि ने विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...

देश के लिए बड़ी खुशखबरी, 929 हुआ लिंगानुपात, बेटी बचाने और पढ़ाने के आए सुखद परिणाम

हिमखबर डेस्क सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रयासों से देश...