श्री नैना देवी के अंतर्गत पढ़ने वाली ग्राम पंचायत री के वार्ड नंबर 2 मैं सैनिटेशन अभियान जोर-शोर से शुरू किया गया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

जिस प्रकार से कोविड-19 की दूसरी लहर ने अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है उसी प्रकार से समाजिक संस्थाओं द्वारा सैनिटाइजेशन अभियान की खबरें देखने को मिल रही है उसी कड़ी में आइए हम मिलाते हैं आज आपको री पंचायत के वार्ड नंबर 2 की पंचायत सदस्य संगीता देवी जिस ने खुद मोर्चा संभालते हुए वार्ड नंबर 2 में सैनिटाइजेशन किया।

जिला बिलासपुर विकासखंड श्री नैना देवी जी के अंतर्गत पढ़ने वाली ग्राम पंचायत री के वार्ड नंबर 2 मैं सैनिटेशन अभियान जोर-शोर से शुरू किया गया वार्ड नंबर 2 की सदस्य संगीता देवी ने खुद सैनिटाइज किया संगीता देवी ने बताया कि यह सेनिटाइजर स्थानीय विधायक श्री राम लाल ठाकुर द्वारा उपलब्ध कराया गया था।

वार्ड नंबर 2 में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। संगीता देवी ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी के दुसरी लहर से जूझ रहा है और हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना ने अपना रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

उनहोने सभी लोगों से आग्रह किया है कि सरकार और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें घर से बाहर तब निकले जब कोई जरूरी काम हो अपने हाथों को बार-बार ससैनैटाईज करते रहे और अपने मुंह पर मास्क लगाकर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें घर में रहें सुरक्षित रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...