
चम्बा, भूषण गुरूंग
जिला चंबा में दिन-प्रतिदिन कोरोनावायरस के पोसिटिव मामले सामने आ रहे हैं। तो कुछ पॉजिटिव मामले नेगेटिव भी हो रहे हैं । बता दें कि कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी से जंग लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटीजन टेस्ट बढ़ा दिए हैं।
ककीरा क्षेत्र की बात की जाए तो। ककीरा पी एच सी में डॉ ऋचा मेहरोत्रा की अगुवाई मे सुबह से अभी तक लगभग 10 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट हो चुके हैं। ककीरा पी एच सी में कार्यरत हेल्थ सुपरवाइजर अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए कहा। कि रूटीन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट ले रहे हैं । और इससे पता लगाया जा रहा है कि कौन से व्यक्ति कोरोना संक्रमित है । और कौन से व्यक्ति में कोरोना संक्रमण नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी रात दिन कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी से जंग लड़ने के लिए प्रयासरत है। और लोगों की सेवा के लिए रात दिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बता दें कि यहां पर स्वास्थ विभाग के कर्मचारी दिव्या प्रतिभा और दीक्षा के देख रेख में लोगों को कोरोनावायरस वेक्सिनेशन भी हो रही है। दूरदराज क्षेत्रों से लोग अपनी स्वेच्छा अनुसार कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की पालना करनी पड़ेगी। और सामाजिक नागरिक होने के नाते हमारा भी यह दायित्व बनता है । कि हम क्रोना की वैक्सीन लगवाएं ताकि क्रोना संक्रमण फैलने से रोक सके।
