सही कहते हैं -“जाको राखे साइयां, मार सके न कोए

--Advertisement--

Image

रोहड़ू, जसपाल ठाकुर

शनिवार सुबह 10.50 बजे पुलिस थाना चडगांव में सूचना मिली कि सुन्धा के पास एक लोड ट्रक एक ऑल्टो कार के ऊपर गिर गया है औऱ कार के अन्दर एक व्यक्ति फंसा हुआ है. सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दीपक कुमार व थाना की टीम शीघ्र मौके पर पहुंची.

थाना प्रभारी अश्विनी भी तुरन्त जेसीबी मशीन का इन्तजाम करके मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने देखा कि कार ट्रक के नीचे दबी हुई है़ तथा कार के अन्दर चालक चढ़गांव तहसील के टीक्करी क़ा नरेन्दर पुत्र स्व. श्री सरदार सिंह,फंसा हुआ है़. ट्रक को स्थानीय लोगों की सहायता से खाली करके जेसीबी की सहायता से उठाया गया तथा कार मे फंसे नरेन्दर कुमार को करीव 45 मिनट के अन्दर रैस्क्यू करके कार से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पंहुचाया गया.

नरेन्द्र कुमार भगवान की कृपा से ठीक हैं व इन्हें ज्यादा चोटें नही लगी. लोड ट्रक राशन उतारने के लिए मुख्य सड़क से ऊपर कच्चे सड़क की ओर बैक कर रहा था व नियंत्रण खो बैठा व नीचे सड़क पर चल रही उपरोक्त कार पर जा गिरा जिस कारण यह हादसा हुआ.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...