बीएमओ तियारा द्वारा लिए गए 302 कोरोना सैंपल, 68 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

आज बीएमओ तियारा की तरफ से करोना टेस्टिंग सैंपल लेने के क्रम में 302 कोरोना सैंपल विभिन्न केंद्रों में लिए गए,
जिनमें से 68 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना सैंपल लेने के लिए आज बीएमओ तियारा डॉक्टर संजय भारद्वाज द्वारा बनाई गई टीम ने महत्वपूर्ण कार्य किया।

पीएचसी तियारा केंद्र में 82 टेस्ट किए गए जिनमें 25 पॉजिटिव पाए गए। खनियारा केंद्र में 22 टेस्ट किए गए जिनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया, लंज केंद्र में 26 सैंपल लिए गए,जिनमें 5 पॉजिटिव पाये गए, सुक्कड केंद्र में 14 टेस्ट किए गए जिनमें 2 पॉजिटिव पाए गए।

जीरबल्ला केंद्र में 55 टेस्ट किए गए जिनमें 19 पॉजिटिव पाए गए, पीएचसीसी तकीपुर केंद्र में 38 टेस्ट किए गए जिनमें 9 पॉजिटिव पाए गए, मंडल केंद्र में 41 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें 3 पॉजिटिव पाए गए तथा दाढ़ी केंद्र में 24 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें 5 पॉजीटिव पाए गए हैं।

एसडीएम कांगड़ा ने पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने और जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है उन्हें आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है, कि कोरोना के लक्षणों के प्रति जागरूक रहें। और इससे बचने के लिए बनाए गए प्रत्येक नियम का पालन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े पर FIR, 44 से 54 साल के लोगों को बुजुर्ग दिखाकर उठाया लाभ

हिमखबर डेस्क शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव तहसील...

चिट्टा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...